नरेगा वेज लिस्ट कैसे निकालें – NREGA Wage List 2023-24

ADVERTISEMENT

हमारे देश में रोजगार को लेकर हमेशा से ही समस्या बनी रहती है। कई सरकारों ने रोजगार देने के लिए और बेरोजगारी दूर करने के लिए कई सारी योजनाएं भी चलाई। उन्हें सारी योजनाओं में से एक मनरेगा योजना भी थी। मनरेगा योजना आज भी कई जगहों पर कार्यरत है। इस योजना के तहत 100 दिन के रोजगार की गारंटी सरकार की ओर से मिलती है।

नरेगा योजना के तहत अकुशल ग्रामीण नागरिकों को उसके ग्राम पंचायत स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। पहले शुरुआत के समय में यह योजना से संबंधित सारी गतिविधियां ऑफलाइन होती थी। लेकिन अब टेक्नोलॉजी विकसित होने और इस योजना में पारदर्शिता लाने के चलते इस योजना से संबंधित सभी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है। आप घर बैठे बैठे ही मनरेगा वेज लिस्ट को चेक भी कर सकते हैं।

सरकार की ओर से जारी किए गए नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट पर यदि आप जाएंगे तो आप आसानी से वहां पर MGNREGA Wage List देख सकते हैं। लेकिन ऐसा करने के लिए एक निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया भी है। इसलिए इस लेख में मनरेगा वेज लिस्ट को चेक करने की पूरी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप बहुत ही ध्यान से समझाया गया है।

National Rural Employment Guarantee Act का संक्षिप्त विवरण

स्कीम का नामMGNREGA (Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act)
उद्देश्यग्रामीण अकुशल नागरिकों को 100 दिनों का रोजगार प्रदान करना
शुरू किया गयाकेंद्र सरकार द्वारा
लेख का नामNREGA Wage List 2023-24
आधिकारिक वेबसाइटhttps://nrega.nic.in/

NREGA Wage List 2023 Online कैसे निकालें?

यदि आप मनरेगा वेज लिस्ट को चेक करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित प्रक्रियाओं का ध्यानपूर्वक पालन करना पड़ेगा:

  • सबसे पहले तो आप को सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के द्वारा मनरेगा के लिए जारी की गई आधिकारिक वेबसाइट nrega.nic.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको होमपेज पर Quick Access के विकल्प को चुनना होगा।
  • इसके बाद आपको Panchayats GP/PS/ZP Login विकल्प पर क्लिक करना पड़ेगा।
Panchayats GP/PS/ZP Login
  • अब नए पेज पर आपको Gram Panchayats के विकल्प पर क्लिक करना होगा, तथा फिर आप Generate Reports के ऊपर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपको अपने राज्य के नाम का चयन करना होगा।
  • इसके बाद अपनी जानकारी विस्तार से डालने के लिए आपको अपना जिला अपना ब्लॉक और अपनी पंचायत भी चुननी पड़ेगी।
  • सबसे पहले आपको सर्च बॉक्स में जाकर फाइनेंशियल ईयर के बारे में लिखना होगा।
  • इसके बाद क्रम वाइज अपने जिले का, अपने ब्लॉक का और अपनी पंचायत का नाम चुनकर Proceed विकल्प पर क्लिक करना होगा।
MGNREGA Gram Panchayats
  • इसके बाद आपको R3. Work अनुभाग में Consoliodate Report Of Payment To Worker के विकल्प को चुनना होगा।
Work NREGA

इसके बाद जैसे ही आप इस ऑप्शन को सिलेक्ट करते हैं, तो आपके सामने आपके गांव के सभी जॉब कार्ड धारक की पेमेंट लिस्ट / वेज लिस्ट खुलकर आ जाएगी। आप इसमें अपना भी नाम सर्च कर सकते हैं।

इस तरह से आप नरेगा योजना के तहत अपनी वेज लिस्ट को चेक कर सकते हैं, उम्मीद है उपरोक्त जानकारी आपको समझ आई होगी, और इससे आपको मदद भी मिली होगी.

कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

नरेगा का मतलब क्या होता है?

नरेगा - NREGA का मतलब नेशन रोजगार गारंटी होता है, यह एक रोजगार योजना है, जिसके तहत ग्रामीण नागरिकों को साल में 100 दिन का रोजगार प्रदान किया जाता है.

नरेगा की शुरुआत कब हुई?

नरेगा योजना को भारतीय संसद द्वारा 23 August 2005 को पास किया गया था, इसके बाद इस योजना को शुरू कर दिया गया.

मनरेगा लाभ के लिए कौन पात्र है?

ऐसे नागरिक जो नरेगा योजना के तहत रजिस्टर्ड हैं, और जिनका जॉब कार्ड बना है, वे इस योजना के तहत अकुशल शारीरिक श्रम के लिए हक़दार हैं.