MGNREGA Ki Majduri Rate List 2023 – मनरेगा की मजदूरी कितनी है

ADVERTISEMENT

हमारे देश में बेरोजगारी का मुद्दा एक बहुत बड़ी समस्या देश की आजादी के बाद से ही लगातार बनी रही है। बेरोजगारी को दूर करने के लिए अनेक सरकारों ने अपने-अपने तरीके से अनेक प्रयास किए। कई सरकारें उन प्रयासों में सफल भी हो गई हैं, उनके सफल प्रयासों में से एक मनरेगा योजना भी है जो लोगों को रोजगार की गारंटी उपलब्ध करवाने का काम करती है।

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम को ही MGNREGA या NREGA योजना के नाम से पहचाना जाता है। इस योजना को विशेष तौर पर ग्रामीण इलाकों में बेरोजगारी नष्ट करने के मकसद से लाया गया था। इस योजना के माध्यम से जो भी जॉब कार्ड धारक होते हैं उनको न्यूनतम 100 दिन की रोजगार गारंटी सरकार की ओर से मिलती है। लेकिन इस योजना के माध्यम से मिलने वाले रोजगार की राशि के बारे में कई सारी भ्रांतियां भी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने इस योजना के तहत हर राज्य में अलग-अलग मजदूरी राशि तय की है। इस लेख में हम आपको मनरेगा के तहत प्रति राज्य में मिलने वाले अलग-अलग मजदूरी की राशि के बारे में बताने वाले हैं।

Mahatma Gandhi NREGA का संक्षिप्त विवरण

योजना का नामMahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act (MGNREGA)
योजना का उद्देश्यग्रामीणों को रोजगार प्रदान करना
लक्ष्यप्रत्येक वर्ष ग्रामीण नागरिकों को 100 दिन के काम की गारंटी
शुरू किया गयाकेंद्र सरकार के द्वारा
आधिकारिक वेबसाइटhttps://nrega.nic.in/

NREGA क्या है?

हमने पहले ही बताया मनरेगा को महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम योजना के नाम से भी पहचाना जाता है। इस योजना का मौलिक उद्देश्य बेरोजगारी को नष्ट करके हर हाथ को रोजगार देने का है। विशेष तौर पर ग्रामीण इलाकों में जहां पर औद्योगीकीकरण की कमी है, ऐसे इलाकों में मनरेगा का काफी ज्यादा महत्व माना जाता है।

सरकार के माध्यम से शुरू की गई इस योजना के तहत जो कोई भी पंजीकृत होता है उसे एक जॉब कार्ड दिया जाता है। उस जॉब कार्ड की सहायता से संबंधित बेरोजगार व्यक्ति सरकार की तरफ से 100 दिन की लगातार रोजगार की गारंटी प्राप्त करता है।

मनरेगा में कितनी मजदूरी मिलती है?

जैसा कि हमने पहले ही बताया मनरेगा योजना के माध्यम से हर राज्य में अलग-अलग मजदूरी की दरें तय की गई है। उन सारे राज्यों की मजदूरी राशि निम्नलिखित में सूचीबद्ध की गई है। यह मेहनताना 1 अप्रैल 2023 से प्रभाव में लागू है:

  • Goa (गोवा): 322.00 रु
  • Telangana (तेलंगाना): 272.00 रु
  • Puducherry (पुडुचेरी): 294.00 रु
  • Lakshadweep (लक्षद्वीप): 304.00रु
  • Daman & Diu (दमन और दीव): 297.00रु
  • Dadra & Nagar Haveli (दादर और नगर हवेली): 297.00 रु
  • Andaman And Nicobar (अंडमान और निकोबार): अंडमान जिला – 311.00 रु, निकोबार जिला – 328.00 रु
  • West Bengal (पश्चिम बंगाल): 237.00रु
  • Uttrakhand (उत्तराखंड): 230.00 रु
  • Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश): 230.00रु
  • Tripura (त्रिपुरा): 226.00 रु
  • Tamil Nadu (तमिलनाडू): 294.00 रु
  • Sikkim (सिक्किम): 236.00 – 255 रु
  • Rajasthan (राजस्थान): 255.00 रु
  • Punjab (पंजाब): 303.00 रु
  • Odisha (उड़ीसा): 237.00 रु
  • Nagaland (नागालैंड): 224.00 रु
  • Mizoram (मिजोरम): 249.00 रु
  • Meghalaya (मेघालय): 238.00 रु
  • Manipur (मणिपुर): 260.00 रु
  • Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश): 221.00रु
  • Maharashtra (महाराष्ट्र): 273.00 रु
  • Karnataka (कर्नाटक): 316.00 रु
  • Kerala (केरल): 333.00 रु
  • Jharkhand (झारखंड): 228.00 रु
  • Jammu And Kashmir (जम्मू और कश्मीर): 244.00 रु
  • Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश): गैर अनुसूचित क्षेत्र: 224.00 रु, अनुसूचित क्षेत्र: 280.00 रु
  • Haryana (हरियाणा): 357.00 रु
  • Gujarat (गुजरात): 256.00 रु
  • Chhattisgarh (छत्तीसगढ़): 221.00रु
  • Bihar (बिहार): 228.00 रु
  • Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश): 242.00 रु
  • Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश): 272.00रु
  • Assam (असम): 238.00 रु

नरेगा में मेट की मजदूरी कितनी है?

जितनी मजदूरी मनरेगा के तहत काम करने वालों को मिलती है उतनी ही मजदूरी मनरेगा में मेट की भी है। इसके भी माफ हर राज्य में अलग-अलग है। जैसे छत्तीसगढ़ में मनरेगा में मेट की मजदूरी ₹221 है। वही राजस्थान में यह ₹255 है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में मनरेगा में मेट मजदूरी ₹230 तय की गई है और बिहार में यह ₹194 हैं। इसी प्रकार मनरेगा में हर राज्य में अलग-अलग मेट मजदूरी तय की गई है।