NREGA MP Job Card List - नरेगा मध्यप्रदेश जॉब कार्ड लिस्ट
यदि आप मध्य प्रदेश के निवासी हैं और मध्य प्रदेश के किसी भी ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत आप कार्य करते होंगे तो आपको जॉब कार्ड का महत्व पता होगा, MGNREGA Job Card List हर साल जारी की जाती है. जॉब कार्ड पर मनरेगा द्वारा किए गए सारे कार्यों का विवरण या ब्यौरा होता है, आपने कितना कार्य किया है, आप इन सब की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ऐसे में मैं आपको NREGA MP Job Card List के बारे में विस्तार से बताऊंगा कि, आप किन चरणों का प्रयोग करके मध्य प्रदेश जॉब कार्ड लिस्ट, या नरेगा मध्यप्रदेश ग्राम पंचायत लिस्ट को देख तथा डाउनलोड कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त आप किन लोगों का नरेगा MP जॉब कार्ड बना है, इस लिस्ट के द्वारा भी सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, ऐसे में आपको मध्यप्रदेश जॉब कार्ड लिस्ट से संबंधित जानकारी हेतु इस लेख को पूरा अवश्य पढ़ें।
NREGA योजना का संक्षिप्त विवरण
योजना का नाम | NREGA (MGNREGA) Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act |
लांच किया गया | देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के द्वारा |
लेख का नाम | मध्य प्रदेश जॉब कार्ड लिस्ट कैसे देखें? |
NREGA बिल पब्लिश होने की तिथि | 22 मार्च 2005 |
NREGA बिल पास होने की तिथि | 23 अगस्त 2005 |
NREGA लांच का वर्ष | 2 फरवरी 2006 |
उद्देश्य | ग्रामीण (Rural) क्षेत्र के नागरिकों को १०० दिनों का रोजगार प्रदान करना |
लाभार्थी | भारत के नागरिक |
आधिकारिक वेबसाइट | https://nrega.nic.in/ |
- नरेगा छत्तीसगढ़ जॉब कार्ड लिस्ट
- नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट झारखंड
- नरेगा पंजाब जॉब कार्ड लिस्ट
- नरेगा राजस्थान जॉब कार्ड लिस्ट
- नरेगा मध्यप्रदेश जॉब कार्ड लिस्ट
- नरेगा बिहार जॉब कार्ड लिस्ट
- नरेगा उत्तर प्रदेश जॉब कार्ड लिस्ट
- नरेगा उत्तर प्रदेश जॉब कार्ड लिस्ट
- नरेगा वेज लिस्ट कैसे निकालें
- Project Unnati Scheme 2023 MGNREGA
MP Job Card List कैसे देखें?
यदि आप नरेगा जॉब कार्ड मध्य प्रदेश लिस्ट को देखना चाहते हैं तो आप नीचे दिए हुए चरणों का अनुकरण कर सकते हैं, इन चरणों का प्रयोग करके सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं –
- मनरेगा मध्यप्रदेश लिस्ट देखने के लिए सर्वप्रथम आपको मनरेगा की आधिकारिक वेबसाइट - https://nrega.nic.in/ पर विजिट करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने मनरेगा की वेबसाइट का मुख्य पेज खुल जाएगा, और आप नीचे की तरफ स्क्रॉल करते हुए “Quick Access” वाले बटन पर क्लिक करें।

- क्लिक करते ही आपके सामने कुछ विकल्प आ जाएंगे, उसमें से आपको “Panchayats GP/PS/ZP Login” पर क्लिक करना होगा।

- फिर आपको पंचायत नाम से एक अनुभाग आ जाएगा, उसमें से आपको “Gram Panchayats” वाले विकल्प का चुनाव करना होगा।

- इसके बाद आपके सामने एक और पेज खुल जाएगा, उसमें आपको “Generate Reports” पर क्लिक करना होगा, फिर इसके बाद आपको अपने राज्य का चुनाव करना होगा।

- राज्यों का चुनाव करने बाद आपके सामने एक और पृष्ठ खुलेगा, उसमें आपको वित्तीय वर्ष, जिला, ब्लॉक, पंचायत का चयन करना होगा, फिर इसके बाद नीचे स्थित “Proceed” बटन पर क्लिक करना होगा।

- ऐसा करते ही आपके सामने एक और पेज खुल जाएगा, उसमें आपको सबसे उपर “R1.Job Card/Registration” वाले अनुभाग में स्थित “Job card/Employment Register” पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद आपके सामने एक और पेज खुल जाएगा, उसमें आपको जॉब कार्ड नंबर और नाम क्रम संख्या के अनुसार दिए रहेंगे.

आप चाहें तो किसी भी जॉब कार्ड नंबर पर क्लिक करके जॉब कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। इस तरह से आप MGNREGA MP जॉब कार्ड लिस्ट देख सकते हैं. उम्मीद है, आपको NREGA Job Card MP से जुड़ी जानकारी पसंद आई होगी.