NREGA Attendance ऑनलाइन कैसे चेक करें? जानें
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को वर्ष 2006 में स्वीकरण प्राप्त हुआ था, इस योजना के तहत NREGA Job Card List जारी की जाती है, तथा इससे सरकार का लक्ष्य था कि वह 100 दिन का गारंटीकृत रोजगार अपने ग्राम पंचायत में लोगों को मिलें, और वे अपने परिवार का भरण–पोषण आसानी से कर पाएं, इस योजना के द्वारा ग्रामीण संपत्तियों का फिर से मरम्मत, पर्यावरण की रक्षा, ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने जैसे लक्ष्यों को पूरा किया जाता है।
अब मैं आपको नीचे MGNREGA Attendance चेक करने के बारे में विस्तार से बताऊंगा कि किन चरणों का उपयोग करके आप ऑनलाइन हाजिरी को चेक कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त इस योजना के उद्देश्य के बारे भी चर्चा करूंगा, इसीलिए यदि आप भी मनरेगा के तहत कार्य करते हैं और हाजिरी चेक करने से संबंधित जानकारी को प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।
नरेगा हाजिरी ऑनलाइन चेक कैसे करें?
- यदि आपको NREGA Online Attendance चेक करने के लिए सर्वप्रथम महात्मा गाँधी नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट - https://nrega.nic.in/ पर जाना होगा.
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा, उसमें आपको नीचे की तरफ जाकर “Quick Access” विकल्प मिलेगा, उस पर आपको क्लिक करना होगा।
![Quick Access](https://nregajobcardlists.com/content/images/2023/06/IMG_20230610_150957.jpg)
- इस विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको “Panchayats GP/PS/ZP Login” पर क्लिक करना होगा।
![Panchayats GP/PS/ZP Login](https://nregajobcardlists.com/content/images/2023/06/IMG_20230610_151441.jpg)
- इस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक और पेज खुल जाएगा, उसमें आपको “Gram Panchayats” पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको “Generate Reports” वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा, फिर आपको राज्य का चयन करना होगा।
![Generate Reports](https://nregajobcardlists.com/content/images/2023/06/IMG_20230610_140353-1.jpg)
- राज्य का चयन करते ही आपके सामने एक और पेज खुलकर आ जाएगा, उसमें आपको वित्तीय वर्ष, जिला, ब्लॉक, पंचायत, को चुनना होगा, फिर “Proceed” वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
![Proceed](https://nregajobcardlists.com/content/images/2023/06/IMG_20230610_140822-1.jpg)
- इसके बाद इसके सामने कुछ ऐसा इंटरफेस खुल जाएगा, उसमें आपको “R2.Demand, Allocation & Musteroll” वाले अनुभाग में जाकर “Alert On Attendence” पर क्लिक करें।
![Alert On Attendence](https://nregajobcardlists.com/content/images/2023/06/IMG_20230610_151928.jpg)
क्लिक करते ही आपके सामने नरेगा हाजिरी से संबंधित सारी जानकारी आ जाएगी, आप चाहें तो उसमें से आप Attendance या फिर आपने कितने दिनों तक काम किया है, इसकी जानकारी आप ले सकते हैं।
![MGNREGA Attendance](https://nregajobcardlists.com/content/images/2023/06/IMG_20230610_152033.jpg)